विनोद लटियाल की जन्मदिन सालगिरह मनाने की मुहिम मुंबई तक पहुँची एक तरफ जहां लोग अपने बच्चों का जन्मदिन होटल में मनाकर पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने में पीछे नही है
वहीं गांव सीसवाल निवासी राजबीर ढुकिया ने अपना 22 वा जन्मदिन श्रीशिव गौशाला सीसवाल में दवाइयों की जरूरतमंद किट देकर मनाया। वर्तमान में राजबीर ढुकिया मुंबई जिला ठाणे में ट्रांसपोर्ट मैं कार्य करते है
युवक राजबीर ने जीव रक्षक विनोद लटियाल से प्रेरित होकर सोशल मीडिया देखकर गोमाता के लिए दवाइयां दान की। राजबीर ढुकिया ने मुंबई से ऑनलाइन पैसे भेजकर समाजसेवी जीव रक्षक विनोद लटियाल को दवाई खरीदने व गौशाला में दान करने के लिए कहा क्योंकि मुंबई से दवाई पहुँचाना मुश्किल था।
विनोद लटियाल युवाओं के जन्मदिन सालगिरह पर बेजुबानों के लिए प्राथमिक उपचार के लिए प्रयोग होने वाली दवाईयां दान करवाते है।
पिछले कुछ सालों से जीव रक्षक और जीवों के सहारा बने विनोद लटियाल घायल बेजुबानों व गोवंश का नि:शुल्क उपचार करते हैं।
टीम की मदद के लिए राजबीर ढुकिया ने जन्मदिन पर दवाईयां दान की है।
राजबीर ढुकिया का कहना है कि युवा अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों के लिए कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए।
जिससे बेसहारा की जान बचाई जा सके मुझे मुंबई से ये सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ भाई विनोद लटियाल लगातार सेवा लगें हैं
इनके चर्चे से में प्रभावित हूं मेरे अन्य साथियों से भी यहाँ से सेवा करवाऊँगा
राहुल मंडी आदमपुर
Comment here